निगम को मिलेगा नया कांप्लैक्स
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 01:54 [IST]  

जालंधर. निगम अधिकारियों और मुलाजिमों को तनावमुक्त रखने के लिए नए वातानुकूलित डॉ. बीआर अंबेडकर प्रशासकीय कांप्लैक्स के गलियारों में मधुर संगीत गूंजेगा। कांप्लैक्स के बुधवार को उद्घाटन को लेकर मंगलवार को निगम कमिश्नर विनय बुबलानी, संयुक्त कमिश्नर राहुल गुप्ता और सहायक कमिश्नर डी.पी. भारद्वाज, पुलिस अधिकारी एसपी सिटी-1 डॉ. सुरिंदर कुमार कालिया, डीएसपी नरेश कुमार के साथ प्रबंधों का जायजा लिया।



यूं होगा प्रोग्राम का शैड्यूल : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दोपहर साढ़े 12 बजे नए कांप्लैक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह नेहरू गार्डन पार्क के सौन्दर्यकरण का काम शुरू करवाएंगे। उसके बाद 1100 सफाई सेवकों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद में रामामंडी में डेढ़ बजे 66.31 करोड़ से शुरू होने वाले सीवरेज व वाटर सप्लाई प्रोजैक्ट का उदघाटन होगा।



10 साल बाद बनी सड़कें : नगर निगम के अंदर की सड़क को रातों रात तैयार कर दिया गया है। सड़क की किस्मत 10 साल बाद खुल पाई है। हालांकि अभी भी कुछ टुकड़ा बिना बनाए ही छोड़ दिया गया है।



वाहनों को मिला टोकन नंबर : निगम के मुलाजिमों को नए कांप्लैक्स की पार्किग के अंदर ही अपने वाहन खड़े करने होंगे। इसके लिए उनके वाहनों के मुताबिक उनको टोकन नंबर जारी कर दिया गया है।



चौधरी-महे के नाम का पत्थर
कांग्रेसी पार्षदों की तरफ से मांग किए जाने के बाद पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह का पत्थर नए कांप्लैक्स के अंदर लगाया गया है। गौरतलब है 29 अगस्त 2004 को चौधरी ने इस कांप्लैक्स का नींव पत्थर रखा था। पत्थर पर तत्कालीन मेयर सुरिंदर महे और कमिश्नर सतवंत जौहल का नाम है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: