चेयरमैनी को लेकर घमासान
प्रमोद कौशल Wednesday, November 04, 2009 01:56 [IST]  

गोराया. मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कमेटी के उप-चेयरमैन पद को लेकर भी विवाद के आसार हैं। उप-चेयरमैन का पद भारतीय जनता पार्टी के खाते से बने मंडल के मौजूदा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कौशल व पूर्व मंडल प्रधान कृष्ण गोपाल लखनपाल में से किसी एक को मिलना है।



भाजपा के अनुशासन में मंडल प्रधान द्वारा लिखित जिस नाम की सिफारिश की जाए उसी को ही किसी भी पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। सूत्रों से पता चला है कि मार्केट कमेटी गोराया के उप-चेयरमैन पद के लिए विजय कुमार कौशल के नाम की सिफारिश भाजपा मंडल प्रधान द्वारा जिला जालंधर ग्रामीण के तत्कालीन प्रधान को इलाका प्रभारी के माध्यम से की गई थी।



इस पूरे मामले के बाद भाजपा की आपसी खींचतान व गुटबाजी खुलकर सामने आई और भाजपा के युवा गुट ने इस नाम का दबी जुबान में विरोध किया। इसके बाद उप-चेयरमैन पद के लिए कृष्ण गोपाल लखनपाल का नाम सामने आने लगा जोकि अब तय बताया जा रहा है। उप-चेयरमैन पद को लेकर भाजपा में सब ठीक नहीं है।



गौरतलब है कि इससे पूर्व विजय कौशल को गोराया मंडल का युवा मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया था लेकिन गुटबाजी के चलते युवा मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश प्रधान सुखमिंदरपाल सिंह गरेवाल द्वारा बाद में उनके स्थान पर किसी और मंडल प्रधान की नियुक्ति कर दी गई थी। संघ परिवार के साथ जुड़े इस स्वंय सेवक के साथ मार्केट कमेटी में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है।



इमार्केट कमेटी के सदस्यों के लिए नामों के पैनल की सूची प्रदेश स्तर के अधिकारियों को भेजी जाती है जिसके तहत प्रदेश लीडरशिप ने उस पैनल में से पदाधिकारी का नाम तय करना होता है। इसमें मंडल व जिले का खास रोल नहीं होता। मंडल प्रधान द्वारा तीन नामों की सिफारिश की जाती है। गोराया मंडल के नामों की सूची मेरे से पहले जिला प्रधान रामतीर्थ पासी को भेजी गई थी। तब गोराया मंडल उनके अधिकार क्षेत्र में आता था। उसमें कितने नाम थे इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
राजीव पांजा, जिला प्रधान, भाजपा उत्तरी

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: