सरेशाम दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 01:59 [IST]  

रोहतक. राजकीय कालेज के बाहर दसवीं कक्षा की छात्रा से चार युवकों ने सरेशाम छेड़छाड़ की और उसकी एक्टिवा छीनने लगे। लोगों ने दो युवकों को पकड़कर कर धुनाई की और सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।



ग्रीन रोड स्थित ट्यूशन सेंटर से पढ़ाई कर एक दसवीं कक्षा की छात्रा एक्टिवा से सोनीपत स्टेंड की तरफ जा रही थी। जब आईजी कालेज के समीप पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।



युवकों ने सरेशाम की उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। दो युवक भागने में कामयाब हो गए। आरोपी युवकों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।



छात्रा ने थाने में पहुंच कर बताया कि तीन-चार दिन से उक्त युवक उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों की पहचान बड़ा बाजार निवासी अमित और अंकित के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इस संबंध में युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: