बीजिंग. चीन के पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत चार माह पहले जिनजियांग में हुए जातीय दंगों में हिस्सा लेने वाले संदिग्ध लोगों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।
सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार ‘स्ट्राइक हार्ड’ अभियान इस माह से शुरू होगा और इस साल के अंत तक चलेगा। इसके दायरे में समूचा जिनजियांग क्षेत्र आएगा। पांच जुलाई के दंगे के बाद सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नौ को सजाए मौत दी जा चुकी है।