दुबई. इस साल की हज यात्रा को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सउदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मक्का और मदीना के मकद्दस शहरों में ‘धूम्रपान निषेद्य अभियान’ छेड़ा है। पवित्र स्थानों के पांच किलोमीटर के दायरे में तंबाकू और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
इस मुहिम के लिए अरबी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, उर्दू, तुर्की, इंडोनेशियाई और स्वाहिली भाषा में 15 लाख पर्चे तैयार कराए गए हैं। इन्हें हज के लिए आने वाले यात्रियों मे वितरित किया जाएगा।