पंचकूला. शहर में सात दिनों से चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का समापन मंगलवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3 में हुआ। इसका आयोजन नेहरू युवा केंद्र और जिला प्रशासन ने किया । डीसी पंकज यादव समारोह के मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने सभी कलाकारों को प्रशासन की ओर किट बैग दिया। समारोह की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जोनल डायरेक्टर आर.पी. भारद्वाज ने की। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। चंडीगढ़ से आए नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने जबर्दस्त भंगड़ा पेश कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंचकूला की संजीव कुमार एंड पार्टी ने भजन पेश किया। राजस्थान की टीम ने फोक डांस प्रस्तुत किया।
मध्यप्रदेश से आई टीम ने आदिवासी नृत्य और झारखंड से आई टीम ने झारखंड का प्रसिद्ध लोकनृत्य पेश किया। जम्मू-कश्मीर से आए अशरफ ने ‘आपके शहर का दस्तूर ही निराला है..’ गजल गाकर समां बांधा।