चंडीगढ़. लैंडस्केप के जरिए परमजीत सिंह के विचारों को कैनवस पर देखने का मौका मिलेगा पेंटिंग्स प्रदर्शनी में। यह प्रदर्शनी 6 नवंबर से शुरू होगी। पंजाब आर्ट्स काउंसिल सेक्टर—16 में लगाई जा रही इस प्रदर्शनी का आयोजन चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी में परमजीत सिंह की19 आयल पेंटिंग्स समेत कुल 42 वर्क प्रस्तुत किए जाएंगे। अमृतसर में जन्मे परमजीत सिंह की देश और विदेश में कई प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। परमजीत सिंह को उनके कार्य के लिए 1970 में नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 1967 से 1994 के बीच उनके देश और विदेश में 24 एकल शो हो चुके हैं। वे 29 वर्षो तक जामिया मिलिया इस्लामिया के फैकल्टी मेंबर भी रह चुके हैं। चंडीगढ़ के कलाप्रेमियों के लिए परमजीत सिंह की एकल प्रदर्शनी देखने का यह पहला मौका है।