...तो 10 पैसे में LOCAL, 25 पैसे में STD कॉल
Bhaskar Correspondent Wednesday, November 04, 2009 02:22 [IST]  

नई दिल्ली.   दूरसंचार मंत्री ए राजा ने कहा है कि टर्मिनेशन शुल्क में कमी आने पर फोन की कॉल दरें और सस्ती हो सकती हैं। राजा ने कहा कि उन्होंने सभी दूरसंचार ऑपरेटरों से 2010 तक टर्मिनेशन शुल्क में और कमी लाने को कहा है। ऐसा होने पर लोकल कॉल की दर दस पैसे प्रति मिनट और एसटीडी कॉल की दर 25 पैसे मिनट तक आ सकती है।

राजा ने कहा, ‘टर्मिनेशन शुल्क एक दूरसंचार ऑपरेटर दूसरे दूरसंचार ऑपरेटर को देता है जिसके नेटवर्क पर कॉल समाप्त होती है। दूरसंचार मंत्रालय चाहता है कि इसमें कमी लाई जाए।’ उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिेगेशन फंड का ज्यादा इस्तेमाल करने व इस फंड से ग्रामीण दूरसंचार ढांचागत आधार मजबूत करने के लिए कहा गया है।

एक अनुमान के मुताबिक दूरसंचार मंत्रालय के पास इस फंड में करीब 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: