पीयू में ‘सोच’ का आयोजन आज से
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 02:33 [IST]  

चंडीगढ़. ‘स्टॉप, थिंक एंड एक्ट’ के स्लोगन के साथ पीयू के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन सालाना मीडिया फेस्ट ‘सोच—09’ बुधवार से शुरू हो रहा है। आयोजन मेंफाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड ल्रिटेचर भी सहयोग दे रहा है। चार से छह नंवबर तक चलने वाले इस आयोजन में अकेडमिक और कल्चरल कार्यक्रम होंगे।

इस कार्यक्रम में सरदार अली कादिर एंड पार्टी कव्वाली की महफिल भी सजाएगी, तो खाने के शौकीनों के लिए फूड कोर्ट भी लगाया जाएगा। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए क्रिएटिव राइटिंग, एड मेड, ब्रोशर डिजाइनिंग, टर्न कोर्ट, ग्रेफिटी के अलावा मीडिया और सामाजिक मसलों पर पैनल डिस्कशन भी होगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: