पीयू में लॉ की 45 सीटें बढ़ीं
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 02:35 [IST]  

चंडीगढ़. बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिश पर पंजाब यूनिवर्सिटी ने पांच वर्षीय लॉ कोर्स की 45 सीटें बढ़ा दी हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी की तरफ से अदालत में कहा गया कि बार काउंसिल की सिफारिश पर पीयू ने 135 सीटों को बढ़ाकर 180 कर दिया है।

यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में एनआरआई कोटे की 18 सीटें खाली होने पर छात्रा नवरीत कौर ने याचिका दायर कर इन खाली सीटों को सामान्य वर्ग से भरे जाने की मांग की थी। इस पर यूनिवर्सिटी का कहना है कि एनआरआई सीटें खाली रहने पर भरी नहीं जाएंगीं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: