इंदौर. महिमा गुप्ता ने नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही हीरादेवी पालीवाल स्मृति तीसरी रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में सबजूनियर बालिका एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में महिमा ने पूजा भार्गव को 9-11, 11-8, 12-10, 11-9 से हराया।
जूनियर बालिका एकल वर्ग का फाइनल ऐश्वर्या जैन और संचेती अग्रवाल के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में ऐश्वर्या ने जास्मिन अरोरा को 11-5, 11-9, 11-8 से और संचेती ने उर्वशी खंडेलवाल को 11-8, 12-10, 11-7 से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में ऐश्वर्या ने महिमा गुप्ता को, जास्मिन ने आशी श्रीमाल को, उर्वशी ने श्रद्धा अग्रवाल को और संचेती ने पूजा भार्गव को हराया।
जूनियर बालक एकल वर्ग में श्रेय जैन, विकल्प नायक, हर्ष कटारिया और अंगल गोहा ने अंतिम चार में जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल में श्रेय ने प्रखर गर्ग को 11-6, 11-8, 11-8 से, विकल्प ने निवेदित गेहलोत को 9-11, 11-6, 11-7, 11-9 से, हर्ष ने श्रेयांस जैन को 11-5, 11-7, 11-6 से और अंगद ने स्वप्निल गुप्ता को 11-8, 11-8, 12-10 से हराया।