भाटपचलाना. जमीन के बंटवारे को लेकर मंगलवार को एक पुत्र ने अपने साथी के साथ मिलकर मां को पीट दिया। पुलिस ने बताया मंगलवार को रामूबाई पति सवेसिंह कीर निवासी कमानपुर के साथ जमीन के बंटवारे की बात पर उसके पुत्र दिनेश व उसके साथी भेरूसिंह ने मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
महिला को पीटा: गाली-गलौज से मना करने पर एक महिला की तीन लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया अवंताबाई निवासी संदला के पति नारायण बागरी के साथ आरोपी आशाराम बागरी, जितेंद्र बागरी व भगवान बागरी किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। अवंताबाई ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की।
वेयर हाऊस से सोयाबीन चोरी : अज्ञात बदमाश ने वेयर हाउस से सोयाबीन की 25 बोरी चुरा ली। राघवी पुलिस ने बताया आगर रोड स्थित आकांक्षा वेयर हाउस से अज्ञात बदमाश सोमवार रात को सोयाबीन की 25 बोरी चुरा ले गए। मैनेजर विनोद श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
रंजिश में मारपीट: रंजिश के चलते केसरपुर-निपानिया निवासी रतनसिंह पिता सुरेसिंह के साथ तीन व्यक्तियों ने सोमवार रात को मारपीट की। पुलिस ने रामरतन, माणक और रमेश को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।
बुरी नीयत से हाथ पकड़ा: भाटपचलाना x बस में सफर कर रही एक युवती का मंगलवार को बुरी नीयत से हाथ पकड़ने पर भाटपचलाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पीरू उर्फ पुनिया भोई निवासी भाटपचलाना ने यहीं के निवासी आत्माराम की पुत्री का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। भाटपलचाना पुलिस ने हरिजन एक्ट एवं छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।