जयपुर. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनाव सात दिसंबर को कराने के निर्देश दिए हैं। रिटायर्ड जस्टिस एनएम कासलीवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रक्रिया का संचालन एडहॉक कमेटी करेगी।
चीफ जस्टिस केजी बालाकृष्णन की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने किशोर रूंगटा व अन्य की अपील पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को यह आदेश जारी किया।