पटियाला, संगरूर व जालंधर ने जीत दर्ज की
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 03:15 [IST]  

पटियाला. 55वीं पंजाब स्कूल अंतर जिला रोलर स्केटिंग (लड़के व लड़कियों) के मुकाबले सिविल लाइंस सरकारी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व रिंक हाल बारादरी में हुए। इसमें विभिन्न जिलों से लगभग 750 खिलाड़ी व कोच भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर 11, 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गेम्स का आयोजन शिक्षा मंत्री उपिंदरजीत कौर, शिक्षा सचिव गुरिंदर सिंह ग्रेवाल, डीपीआई सुखविंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुरिंद्र कौर वर्मा व एईओ जगमेल सिंह शेरगिल की अगवाई में हो रहा है।



मुकाबलों के परिणाम: हाकी रोलर अंडर 19 लड़कियों में पटियाला ने फरीदकोट को 14—0 से, जालंधर ने मानसा को 11—1 से व इसके साथ ही संगरूर ने लुधियाना को 8—0 से मात दी।



पंजाब बंद का असर गेम्स पर
मंगलवार को पंजाब बंद का असर पंजाब स्कूल अंतर जिला गेम्स पर दिखाई दिया। पंजाब बंद की वजह से बसों व गाड़ियों का बंद होने से टीमें समय पर पटियाला नहीं पहुंच पाई। इनमें फरीदकोट व अन्य कई जिलों से टीमें लेट पहुंची। जिसकी वजह से स्केटिंग के मुकाबले मंगलवार को नहीं हो पाए। इसके बारे में एईओ जगमेल सिंह ने बताया कि सुबह के मुकाबलों में भाग लेने के लिए कई टीमें पहुंच नहीं पाई। जो पहुंची वह बहुत लेट पहुंची।



चूंकि स्केटिंग के मुकाबले एक बार शुरू होने के बाद दोबारा नहीं हो सकते हैं। इसलिए इन मुकाबलों को रद्द करना पड़ा। टीमों के लेट आने की वजह से हाकी रोलर के मुकाबले ही हो पाए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: