उद्योगों को मदद हाथी के मुंह में तिनका: वसुंधरा
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 03:21 [IST]  

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आईओसी अग्निकांड से प्रभावित सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को केंद्र की ओर से 50 करोड़ रुपए की घोषणा को अपर्याप्त करार देते हुए कहा कि यह हाथी के मुंह में तिनके के समान है। केंद्र और राज्य दोनों स्थानों पर एक ही पार्टी की सरकार के बावजूद पर्याप्त राहत नहीं मिलने से आशाओं पर पानी फिर गया है।



राजे ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इतनी सी राशि देकर केंद्र ने इन उद्यमियों के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि जहरीले वातावरण में जी रहे आम लोगों और शैक्षणिक संस्थाओं को कोई राहत नहीं देकर जता दिया है कि उसे इनकी कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन किया जाए तो यह एक हजार करोड़ रुपए से भी अधिक हो जाता है। राज्य सरकार की ओर से जारी पैकेज भी बर्बाद हो चुकी इकाइयों के फिर से स्थापित होने के लिए नाकाफी है।



व्यापारियों ने कहा, राहत पैकेज अपर्याप्त



फोर्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों व व्यापारियों को दिए गए राहत पैकेज को अपर्याप्त बताया है। फोर्टी के अध्यक्ष आर.एस. जैमिनी व महामंत्री प्रेम बियानी ने बताया कि उद्योगों को उसी प्रकार की राहत दी जाए जिस प्रकार गुजरात सरकार ने और केंद्र सरकार ने कच्छ के भूकंप के बादद औद्योगिक क्षेत्रों को दी थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: