पुलिस को गुमराह करने वाला चालक गिरफ्तार
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 03:21 [IST]  

राजपुरा. सिटी पुलिस ने मंगलवार एक कार चालक को पुलिस को गुमराह करने के आरोप में काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फोकल प्वाइंट चौकी प्रभारी भिंदर सिंह ने बताया कि एक नवंबर को अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह टैक्सी चालक है व गगनदीप सिंह की कार चलाता है।



एक नवंबर को वह इंडिगो कार में दिल्ली की सवारी छोड़कर अमृतसर की ओर जा रहा था। रात के समय राजपुरा के पास एक जेन कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी कार को हाथ देकर रोक लिया व कार रुकते ही जेन कार से निकले दो युवकों ने उसे धमका कर उससे कार छीन ली व फरार हो गए। अगले दिन उसकी कार पिलखणी मोड़ के पास स्थित खदानों में मिली।



राजपुरा पुलिस ने कार चालक व मालिक को कार मिलने की सूचना दी व उन्हें राजपुरा आने को कहा। मंगलवार जब मालिक व चालक चौकी में आए तो पुलिस को चालक पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो कार चालक ने सारी असलियत बता दी कि एक नवंबर को दिल्ली से अमृतसर जाते समय पिलखणी मोड़ के पास कार बेकाबू होकर खदानों में गिर गई थी।



उसने मालिक के डर से पुलिस को गुमराह कर दिया व उसने झूठी रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने अमनदीप सिंह को हिरासत में लेकर उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले
लिया है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: