बैंड की धुनों पर बिखेरेंगे देशभक्ति के रंग
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 03:23 [IST]  

एक ओर जहां नेवल यूनिट के कैडेट्स शिप मॉडल्स को एग्जीबिट करने के साथ उनकी कार्यप्रणाली के बारे में नॉलेज देंगे, वही एयरविंग के कैडेट्स की ओर से रिमोट कंट्रोल से आसमान में मिनी एयरक्राफ्ट उड़ाए जाएंगे। इसी प्रकार कैडेट्स की टीम परेड करेगी, वहीं सेना की टुकड़ी मोर्चा संभालते दुश्मनों को परास्त करती नजर आएगी। इसमें हर यूनिट के कैडेट्स मॉडल्स प्रदर्शित करेंगे।



एनसीसी जयपुर के ग्रुप कमांडर कर्नल हरजिन्दर सिंह ने बताया कैडेट्स की ओर से कल्चरल प्रोग्राम भी होगा। इसमें सालभर बेहतर परफॉर्म करने वालों का सम्मान किया जाएगा। इसी दौरान 16 से 22 नवम्बर तक एनसीसी वीक में रोजाना हर यूनिट के कैडेट्स अपने—अपने लेवल पर कार्यक्रम करेंगे। एमजीडी स्कूल की एनसीसी यूनिट की गल्र्स कैडेट्स बैंड्स की धुन पर देशभक्ति के रंग बिखेरेंगी।



३ राज नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर आशुतोष शर्मा ने बताया कि दिल्ली की ओर से होने वाले एनसीसी एग्जाम जीसीआई इस बार भी जयपुर में होंगे। 3 राज नेवल यूनिट की ओर से होने वाला यह एग्जाम भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल में 15 नवम्बर को होगा। इसमें देशभर के 63 कैडेट्स पार्टिसिपेट करेंगे।



19 नवम्बर को एंटी ड्रग्स रैली



3 राज नेवल यूनिट के कमांडर आशुतोष शर्मा ने बताया, एनसीसी डे के एनुअल फंक्शन के तहत नेवल यूनिट 19 नवम्बर को एंटी ड्रग्स रैली निकालेगी। इसमें करीब 150 कैडेट्स भाग लेंगे। गल्र्स बटालियन के नेतृत्व में एनसीसी वीक में ब्लड डोनेशन कैम्प होगा।



आरडीसी कैम्प के कैडेट्स



दिल्ली में होने वाले रिपब्लिक कैम्प में राजस्थान को रिप्रेजेंट करने के लिए नेवल विंग जयपुर से कैलाश, धर्मेन्द्र, हमीर सिंह, दीपेश शेखावत, जितेन्द्र, ओमप्रकाश, संतोष नरूका, रेखा कुमारी, भानूप्रिया, उषा तैयार हैं। ये सभी कैडेट्स 31 दिसम्बर को एक महीने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। वहीं जयपुर की 3 राज वन नेवल यूनिट की 12 गल्र्स कैडेट्स का सलैक्शन नौसेना कैम्प के लिए हुआ है।



ये कैडेट्स 1 नवम्बर से विशाखापट्टनम में चल रहे कैम्प में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इनमें निशा, निशा सिंह, इन्दुबाला, मेधा, तेज सिंह, जितेन्द्र, रामप्रकाश, लोकेश, विजय, महेश, नन्दकिशोर और नारायण लाल जयपुर ट्रेनिंग में हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: