चंडीगढ़. यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट जल्द ही शहर के चार प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी करने जा रहा है। स्कूलों में पाई गई विभिन्न खामियों के कारण यह नोटिस दिए जा रहे हैं। कुछ समय पहले एजूकेशन डिपार्टमेंट, इस्टेट ऑफिस, नगर निगम और फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया था।
इस दौरान कई खामियां पाई गईं। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की गई। इसी के मद्देनजर सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर— 26, सेंट जॉसेफ स्कूल सेक्टर— 44, स्टेपिंग स्टोंस स्कूल सेक्टर— 37 और सॉपिंस स्कूल सेक्टर— 32 को नोटिस जारी किए जाएंगे।
साइट का आवंटन रद्द
सेक्टर-27 में ग्रीन बेल्ट की जगह पर स्कूल साइट के आवंटन को प्रशासन ने खारिज कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन के सीनियर स्टैडिंग काउंसिल अनुपम गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि स्कूल को इस जगह के बदले दूसरी जगह देने का फैसला लिया गया है। चीफ जस्टिस तीर्थ सिंह ठाकुर व जस्टिस महेश ग्रोवर की खंडपीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया।
हम जल्द ही चार प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी करने जा रहे हैं। निरीक्षण में इनमें खामियां पाई गई हैं। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सम्वर्तक सिंह, डीपीआई