1 दिसंबर से होगी नर्मदा तृतीय चरण की टेस्टिंग
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 03:30 [IST]  

इंदौर. नर्मदा तृतीय चरण का कार्य तेजी से पूरा करवाने के लिए प्रोजेक्ट के अफसर जलूद पहुंचे और रास्ते में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। कांट्रेक्टर्स को अब प्रतिदिन का टार्गेट लेकर काम करने को कहा गया है।



इसकी साप्ताहिक समीक्षा अफसरों की मौजूदगी में की जाएगी। इस बीच दिसंबर में नई लाइन की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रभाष सांखला ने बताया 1 दिसंबर से नर्मदा लाइन की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी जो करीब एक महीना चलेगी।



उन्होंने कहा रास्ते में पाइप डालने का काम जहां शेष है वहां 30 नवंबर तक पूरा करने की हिदायत दी गई है। जो कॉन्ट्रेक्टर कार्य पूरा नहीं करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा पहाड़ पर नीचे से ऊपर डाली जा रही लाइन में थोड़ी दिक्कत आ रही है।



साढ़े तीन सौ मीटर के हिस्से में पहाड़ को मशीन से टुकड़े-टुकड़े में काटने की योजना बनाई है। संभव नहीं हुआ तो विस्फोट किया जाएगा। पहाड़ के नीचे मार्ग पर आने-जाने वालों की सुरक्षा के लिए पाइप लाइन के दोनों तरफ सुरक्षा जाली भी लगाई जाएगी। पत्थर गिरने का अंदेशा होने पर दो-तीन दिन रास्ता बंद भी किया जा सकता है।



लीकेज से बह रहा है पानी



एरोड्रम थाने के पीछे बनी बीएसएफ की पानी के टंकी तक जाने वाली लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। क्षेत्र के रहवासी प्रमोद द्विवेदी ने बताया बीएसएफ की पानी की टंकी को यशवंत सागर से भरा जाता है। इसके लिए जो पानी की लाइन डली है उसमें लीकेज हैं। पीछले 15 दिनों से यहां काफी पानी का रिसाव हो रहा है। इससे आसपास के करीब 100 से ज्यादा घरों के सामने दिनभर पानी भरा रहता हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: