जोधपुर. राजस्थान और जम्मू कश्मीर के बीच चार दिवसीय अंडर 22 क्रिकेट मैच बुधवार से बरकतुल्ला खां स्टेडियम में खेला जाएगा। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया बीसीसीआई के मैच रैफरी यूपी टीम के पूर्व रणजी खिलाड़ी अनिल माथुर ने मंगलवार को स्टेडियम का जायजा लिया जबकि दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने नेट प्रेक्टिस की।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंजनी कुमार माथुर ने बताया कि मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा तथा दोनों ही टीमों के अंतिम 11 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा मैच शुरू होने से पहले की जाएगी। मैच के अंपायर अमरदीप सिंह पठानिया व अमित बंसल ने विकेट तथा मैदान का निरीक्षण किया।