जोधपुर. स्वाइन फ्लू के संदेह में मंगलवार को तीन महिलाओं सहित चार जनों को मथुरादास माथुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया गया। संदिग्धों के स्वाब नमूनों को जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। दो संदिग्धों का उपचार पहले से ही एमडीएमएच में चल रहा था जबकि एक रोगी को सैनिक अस्पताल से यहां शिफ्ट किया गया है। मथुरादास माथुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में मंगलवार को तीन संदिग्ध रोगियांे को भर्ती कर उनके स्वाब के नमूने जांच के लिए जयपुर भेजे गए।
इनमें दो महिलाएं हैं। एक रोगी को सैनिक अस्पताल से यहां भेजा गया है। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भर्ती रोगियों में दो का एमडीएमएच में ही उपचार चल रहा था। उनमें निमोनिया के लक्षण नजर आने पर मंगलवार को स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट में किया गया है। एक रोगी सैनिक अस्पताल से आया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रफुल्ल कच्छवाहा के अनुसार जालोर जिले के रामोबाला निवासी कानियो (31) व जोधपुर के ज्वाला विहार निवासी सुनीता पुरोहित (40) दो दिनों से मेडिसिन वार्ड में भर्ती थी।
बुखार खांसी के बाद निमोनिया के लक्षण नजर आने पर उन्हें स्वाइन फ्लू वार्ड में रैफर किया गया है, जबकि सैनिक अस्पताल से आए नगर निगम में चालक महावीरसिंह (45) के दोनों फेंफड़ों में निमोनिया होने से हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों रोगियों के स्वाब के नमूने जांच के लिए जयपुर भेजे कर उपचार शुरू कर दिया है।