इंदौर. शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चार दिन में डेंगू के कारण तीन और लोगों की जान जा चुकी है। इसे मिलाकर डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 34 हो गया है। ये मरीज इंदौर, खंडवा और देवास जिले के थे। डेंगू को लेकर सीएमएचओ कार्यालय में रोज बैठकें हो रही हैं।
रोजाना विज्ञप्ति जारी कर डेंगू के मरीजों की संख्या और अस्पतालों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है, लेकिन मौत के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। मंगलवार को सिविल सर्जन ने माना कि तीन मौतों की सूचना है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश पाटनी ने फोन ही बंद कर दिया।