यूनि. में पंजाबी लागू करने की कवायद `
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 03:55 [IST]  

अमृतसर. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी और इससे एफिलिएटेड सभी कालेजों में सारे काम पंजाबी में हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन सरकार का हुक्म मानते हुए सभी कॉलेजों को जल्द ही पत्र भेजने जा रहा है। इसका खुलासा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इंद्रजीत सिंह ने किया है।



जीएनडीयू रीजनल कैंपस लद्देवाली में चल रहे यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि राज्य में पंजाबी भाषा को प्रमोट करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में हालांकि पंजाबी में काम शुरू हो चुका है, लेकिन कॉलेजों को भी यूनिवर्सिटी से पंजाबी में पत्राचार करने के लिए पत्र भेजे जाएंगे।



डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यूजीसी के नए ग्रेड के अनुसार टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को सेलरी देना है। टीचिंग स्टाफ क ो यह सेलरी इस महीने व नॉन टीचिंग को अगले महीने से दी जाएगी। हालांकि सरकार क ी तरफ से उन्हें अभी पूरी ग्रांट रिलीज नहीं हुई है, लेकिन यूनिवर्सिटी की तरफ से अपने कर्मचारियों को यह दी जा रही है। वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस में पब्लिक डीलिंग में सुधार किया जाएगा।



इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि यूनिवर्सिटी में मिलने आने वाले लोगों को कोई मुश्किल न हो। जिस भी कैंपस या कॉलेज में इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ कम है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा कनाडा में होने वाले आगामी ओलंपिक में भंगड़े को ओपनिंग के कल्चरल प्रोग्राम में शामिल कराना है।



इसके लिए उन्होंने कनाडा के तीन सांसदों को भी चिट्ठी लिखी है। जीएनडीयू कैंपस लद्देवाली में यूथ फेस्टिवल के लिए ऑडिटोरियम बनाने के लिए जल्दी ही ग्रांट रिलीज करवाई जाएगी। यूथ फे स्टिवल में जो भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। यूथ फेस्ट में पहली बार रिजल्ट उसी दिन शाम को निकाले जा रहे हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: