नवश्रंगारित रवींद्र नाट्य गृह का लोकार्पण 6 को
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 03:54 [IST]  

इंदौर. दैनिक भास्कर समूह और इंदौर नगर निगम के सहयोग से नवश्रंगारित रवींद्र नाट्य गृह का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 6 नवंबर को शाम 6.55 बजे करेंगे। इस अवसर पर भास्कर समूह के चेअरमैन रमेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। इस विरासत को सहेजने में इंदौर विकास प्राधिकरण व गणमान्य लोगों ने भी सहयोग दिया है।



गौरतलब है कि 2008 में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही दैनिक भास्कर ने इंदौर के आने वाले कल की रूपरेखा बदलने का बीड़ा उठाया था। कायाकल्प के इस अभियान का ध्येय वाक्य रखा गया ‘आओ सारे इंदौर संवारे।’ इस अभियान की शुरुआत रवींद्र नाट्य गृह के कायाकल्प से की गई थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: