अमृतसर. थाना कत्थूनंगल के गांव मझविंड के पास स्थित खेतों से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। गांव मझविंड वासी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में जा रहा था कि एक खेत में उन्हें खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगो और संबंधित पुलिस को दी। थोड़ी देर में गाव के लोग और पुलिस वहां पहुंची, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के पेट व कमर चाकू के निशान थे।