बंद के दिन, युवाओं के खुले दिल
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 04:02 [IST]  

अमृतसर. बेशक मंगलवार को पंजाब बंद को लेकर दफ्तरों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा, लेकिन गलियों और मैदानों में खिलाड़ियों ने दिल खोलकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया। लगातार तीन दिन तक स्कूल कालेज बंद रहने की वजह से कई स्टूडेंट्स दिन भर खेलों में मगन रहे। दुकानें भी बंद रहीं, इस कारण कइयों ने अपने घर पर ही फैमिली संग एंज्वाय किया और किचन में पत्नी का भी साथ दिया। सिटी भास्कर ने जाना की शहरवासियों ने छुट्टी को किस तरह से एंज्वाय किया।



क्रिकेट खेला, एंज्वाए कियावरुण ने कहा कि मंगलवार बंद था, जिसे लेकर हमने पहले से ही क्रिकेट खेलने की प्लानिंग कर रखी थी। छुट्टी होने के कारण सारे दोस्त इकट्ठे हो गए और फिर उन्होंने सारा दिन क्रिकेट का लुत्फ उठाया। उनका कहना था कि लगातार तीन दिन छुट्टी होने की वजह से सारे दोस्तों से मिलना भी आसान रहा। मंगलवार को दिनभर उन्होंने परिवार के साथ मस्ती की और ढेर सारी बातें। विराट और हर्ष ने भी अपने दोस्तों के साथ रणजीत एवेन्यू की ग्राउंड में सारा दिन किक्रेट खेला इंज्वाय किया।



कुकिंग का शौक पूरा हुआनीरज महाजन ने कहा कि उन्हें कुकिंग का शौक है, लेकिन उन्हें सनडे को कुकिंग करने का मन नहीं करता क्योंकि एक छुट्टी में वे बाकी पेंडिंग काम पूरे करते हैं। मंगलवार को पंजाब बंद की छुट्टी पर परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्होंने पास्ता बनाकर खिलाया। उन्होंने कहा कि दुकानंे, शोरूम और पेट्रोल पंप बंद होने के कारण बाहर जाने का फायदा नहीं था, इसलिए घर वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे बढ़िया विकल्प रहा।



शहर के बाहर उठाया मजाराधिका वर्मा अपने पति आशीष के साथ जम्मू होकर आईं। राधिका ने कहा कि उन्हें पंजाब बंद का पहले से मालूम था। तीन छुट्टियों का मजा उन्होंने अपने मायके वालों के साथ जम्मू में मनाया। वे मंगवार शाम लौटी। इसी बहाने उनका घर वालों से मिलना भी हो गया और मनोरंजन भी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: