इंटरस्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता 8 को
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 04:04 [IST]  

भोपाल. चिल्ड्रंस-डे के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर, गायत्री शक्तिपीठ (युवा प्रकोष्ठ) के साथ इंटरस्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। 8 नवंबर को यह प्रतियोगिता एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर के हॉल में होगी।

इसमें 9 से 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। एक स्कूल से पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इच्छुक स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल के पांच बच्चों का चयन कर उनके निशुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए मम्तेश शर्मा से मो.9977890859 पर सुबह 11 से शाम 6 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता निजी एवं शासकीय दोनों स्कूलों के लिए है। रजिस्ट्रेशन 4 से 7 नवंबर तक होगा। चित्रकला का विषय मौके पर ही बताया जाएगा। बच्चे स्वयं की कलर पेंसिल, रबड़ आदि लेकर आयोजन स्थल पर सुबह १क् बजे से पूर्व आकर स्थान ग्रहण करेंगे। सभी को ड्राइंग शीट आयोजन स्थल पर ही दी जाएगी।



प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रों को सिटी भास्कर में संबंधित छात्र तथा स्कूल के नाम सहित प्रकाशित किया जाएगा तथा इन्हें ट्रॉफी भी दी जाएगी। इसके बाद के दस चित्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ चित्र को बाल भास्कर के मुख्य पृष्ठ पर भी छात्र के नाम सहित प्रकाशित किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 13 नवंबर को की जाएगी और पुरस्कार वितरण 14 नवंबर को किया जाएगा।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: