नई दिल्ली. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मणिपुर में पत्रकारों के साथ राज्य पुलिस द्वारा किए जा रहे र्दुव्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। गिल्ड ने मणिपुर सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों पर तत्काल लगाम कसी जाए व दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
गिल्ड को यह जानकार धक्का लगा कि मणिपुर की पुलिस पत्रकारों के साथ न सिर्फ बदसलूकी कर रही है, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। ऐसी ाटनाएं खासतौर से पत्रकारों के देर रात घर लौटते वक्त हो रही हैं। पुलिस पत्रकारों के पहचान पत्र को भी तवज्जो नहीं दे रही है। उल्टा उन पर उग्रवादियों से मिले होने के आरोप लगा रही है।