नई दिल्ली. फर्जी दवाओं की जानकारी देने पर अब आप 25 लाख रुपए तक का इनाम पा सकते हैं। नकली दवाओं के बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अब आम जनता की मदद चाहता है।
इसी के साथ नकली दवाएं पकड़ने पर सरकारी अधिकारियों को भी 30 लाख रुपए तक का इनाम मिलेगा। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जानकारी देने वाले शख्स को जब्त नकली दवाओं की बाजार कीमत का २क् प्रतिशत (अधिकतम 25 लाख रुपए तक)हिस्सा बतौर इनाम दिया जा सकेगा। इनाम की रकम का फैसला एक समिति करेगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक भी शामिल होंगे।
पिछले कुछ वर्षों में देश में दवा निर्माण के क्षेत्र में 12-14 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पूरे विश्व की आठ प्रतिशत दवाओं का उत्पादन भारत में होता है। यह पूरा उद्योग 85,000 करोड़ रुपए का है।