बस-ट्रक भिड़े, डेढ़ दर्जन घायल
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 05:37 [IST]  

भोपाल. गुनगा इलाके में ईटखेड़ी पुलिया के पास मंगलवार की सुबह यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में बस ड्राइवर समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में फंसे ड्राइवर को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।



जानकारी के मुताबिक सड़क पर बस और ट्रक फंसे होने के कारण एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। काफी देर बाद डंपर की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। घायलों का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ट्र्क का ड्राइवर फरार है। गुनगा पुलिस ने बस और ट्रक के ड्राइवरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।



पुलिस के मुताबिक हिन्द ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 04/एच/7954 सुबह करीब साढ़े दस बजे यात्रियों को लेकर भोपाल से बैरसिया जा रही थी। बस में करीब पचास यात्री सवार थे। सामने से ट्रक नंबर एमपी 09/केडी/8902 आ रहा था। दोनों गाड़ियां जर्ब ईटखेड़ी इज्तिमा स्थल के समीप पहनुआ नाला पुलिया के पास पहुंचीं।



तभी पहले निकलने के चक्कर में दोनों में भिड़ंत हो गई। बस का ड्राइवर पुष्पा नगर निवासी रवींद्र कुमार केबिन में फंस गया। इस हादसे में बस में सवार शाजापुर निवासी सुनील राठौरर्, ईटखेड़ी निवासी जमीला बी, हिनौतिया सड़क निवासी इमरत सिंह, अजरुनखेड़ी निवासी भगवान सिंह, कैंची छोला निवासी खुमान सिंह, शमशाबाद निवासी हिम्मत सिंह, कुलोर निवासी बारेलाल, वीनापुर निवासी जमनाबाई, ललरिया निवासी शिवचरण, भोपाल निवासी श्रद्धा शर्मा, कोलार रोड निवासी स्वाति मिश्रा, शशिबाला श्रीवास्तव, अरेरा कॉलोनी निवासी स्वाति शर्मा, साकेत नगर निवासी खेमराज बेन, हर्राखेड़ा निवासी असलम, बैरागढ़ निवासी मुकेश वर्मा, सन्नी और डॉक्टर दीपक घायल हो गए।



केबिन का दरवाजा तोड़कर निकाला ड्राइवर को



डंपर की मदद से पहले ट्रक निकाला गया। इसके बाद बस के केबिन का दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से घायल ड्राइवर रवींद्र कुमार को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भर्ती कराया गया है। रवींद्र और केबिन में बैठे सुनील राठौर की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी की ट्रक और बस आपस में फंसकर रह गए थे। दोनों को डंपर की मदद से सड़क किनारे किया गया। इस कारण एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस हादसे के बाद से ही ट्रक का ड्राइवर गुड्डू लापता है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: