सोनीपत. डाक विभाग को बदले-बदले अंदाज में देखने के लिए अभी आपको कुछ और इंतजार करना होगा। विभागीय कार्यालय के सूरतेहाल बदलने के लिए जो बजट आया था, वह खत्म हो गया, जिससे कार्यालय का आकर्षक लुक देने की योजना बीच अधर में लटक गई।
अब विभाग को इंतजार है आगामी बजट का, जिससे फिर से काम शुरू हो सकें और अपना डाकघर भी देश के उन चुनिंदा डाकघर में सुमार हो सकें, जहां के डाकघरों का ढांचा बदला जा चुका है। विभाग मुख्यालय ने सोनीपत के डाकघर को इसे प्रोजेक्ट ऐरो में शामिल किया था।
जिसके तहत डाकघर को आकर्षक बनाकर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना था। इस पर काम शुरू भी हुआ, चूंकि बजट सीमित था, इसलिए पता ही नहीं लगा कि कब काम शुरू हुआ और खत्म भी हो गया।
फरीदाबाद से लेकर चरखी दादरी तक बदला
डाकघर की सूरत बदलने की प्रक्रिया जोरों पर है, जिसके तहत फरीदाबाद व करनाल से लेकर चरखी दादरी में यह बदलाव नजर आ चुका है।
बजट आया तो संवर जाएगा विभाग
बजट आने की स्थिति में पूरा डाकघर बदली सूरत में नजर आएगा। सभी काउंटर बदले जाएंगे तो अलमारी भी नए डिजाइन की होगी। डाकघर के लिए स्पेशल कलर डिजाइन भी किया गया है, जिसमें रेड एंड व्हाइट का शेप रहेगा। हाल ही में विभाग की वरिष्ठ अधिकारी मनीषा बंसल ने डाकघर का दौरा किया, जिसमें उन्हें स्थानीय अधिकारियों की ओर से प्रोजेक्ट ऐरा अभियान फिर से शुरू करने के लिए बजट मुहैया कराने की अपील की गई है।
यह है ऐरो योजना
इस योजना के अंतर्गत इसमें देश के चुनिंदा डाकघरों को शामिल किया गया है। यहां पर विशेष बजट के आधार पर डाकघरों का आधुनिकरण किया जाएगा।
प्रोजेक्ट ऐरा में सोनीपत का नाम शामिल शुरू होना सम्मानजनक है। विभाग ने इसके लिए अपने स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन बजट की कमी के कारण यह कार्य रुक गया है, लेकिन अगले महीने बजट आते ही यह कार्य योजना फिर से शुरू हो जाएगी। - ओपी शर्मा, प्रवर डाक अधीक्षक सोनीपत।