सरताज, नरोत्तम समेत चार ने काम संभाला
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 06:13 [IST]  

भोपाल. वन मंत्री सरताज सिंह छतवाल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री विजय शाह और नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री मनोहर ऊंटवाल ने मंगलवार को मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।



सरताज सुबह 11 बजे वल्लभ भवन पहुंचे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव रंजना चौधरी, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एके दुबे, ईको पर्यटन विकास बोर्ड की सीईओ गोपा पांडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने वन संरक्षण और वन लगाने की योजनाओं को प्रभावी ढंग से अमल में लाने के निर्देश दिए।



श्री छतवाल ने इसके बाद भदभदा रोड स्थित स्मृति वन का निरीक्षण किया और मौलश्री का पौधा रोपा। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना डा. एचएस पावला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी आरएस नेगी और लघु वनोपज संघ के एमडी आरके दवे भी मौजूद थे।



संसदीय कार्य तथा विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पूजा अर्चना कर मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विधि विभाग के प्रमुख सचिव एमके गुप्ता और संसदीय कार्य विभाग के उप सचिव एलसी मोटवानी मौजूद थे। अफसरों ने श्री मिश्रा को बताया कि सरकारी वकीलों को प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव है।



भोपाल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 14 नवंबर को आयोजित है। नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री मनोहर ऊंटवाल ने भी मंगलवार को ही मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। विभाग की उप सचिव पुष्पलता सिंह ने उन्हें विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जबकि आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने श्यामला हिल स्थित जनजातीय एवं अनुसंधान संस्था में कामकाज शुरू किया।



इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एवं संस्था की सीईओ आईएम चहल, विभाग के प्रमुख सचिव देवराज बिरदी, आदिवासी विकास आयुक्त संजय बंदोपाध्याय, अनुसूचित जाति विकास आयुक्त सलीना सिंह उपस्थित थीं। श्री शाह ने कहा कि वे हर मंगलवार को दोनों विभागों की समीक्षा बैठक लिया करेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: