जगराओं, माछीवाड़ा, समराला में बंद सफल
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 06:35 [IST]  

जगराओं.खन्ना,समराला.माछीवाड़ा. जगराओ में सिख कत्लेआम के 25 वर्ष बीत जाने पर भी इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा ना मिलने तथा दंगा पीड़ित परिवारो की सरकार द्वारा ना पूछे जाने के विरोध में सिख जत्थेबदियां सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा मे पहुंची। साथ ही अरदास करके 1984 मे दंगों के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अरदास समागम मे सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल,शिरोमणि अकाली दल,यूथ अकाली दल, अकाली दल मान,ऐक नूर खालसा फौज के सदस्यो ने
भाग लिया।



हालांकि ज्यादातर पार्टियों के सदस्य गुरुद्वारा सिंह सभा से ही वापस चले गए, परंतु एसएसएफ गरेवाल, अकाली दल मान तथा ऐक नूर खालसा फौज के सदस्यो ने शहर मे रोष मार्च निकाल कर लोगों क ो दुकाने बंद करने के लिए कहा। सरकारी दफ्तरों तथा स्कूलों को छोड़ कर बाकी सारा शहर बंद रहा।



अकाली दल मान के सदस्यों ने बाद दोपहर जगराओं -लुधियाना जीटी रोड़ पर ट्रैफिक जाम किया तथा बस कर्मचारियों से मामूली तकरार भी हुई। इसके इलावा स्थानीय रेलवे रोड़ पर दोपहर को कुछ शरारती तत्वों ने एक शराब के ठेके के अन्दर घुस कर तोड़-फोड़ भी की।



तोड़-फोड़ करने वाले नंगंी तलवारो से लैस थे। चाहे पुलिस ने सुबह से अपने पूरे पAबंध किए हुए परन्तु फि र भी ठेके पर हुई तोड़-फोड़ से इलाके मे दहशत जरूर दिखाई दी। गुरुद्वारा सिंह सभा मे अरदास समागम मे संबोधित करने वालों मे एसएसएफ गरेवाल के पAधान गुरचरण सिहं गरेवाल, इलाके के अकाली इंचार्ज भाग सिहं मल्ला, शिरोमणि गुरुद्वारा पAबंधक कमेटी के सदस्य हरसुरिंदर सिंह गिल, अकाली दल मान के जिला जत्थेदार त्रिलोक सिहं डल्ला,चदं सिहं डल्ला,जत्थेदार राम सिहं ठुकराल, दीपइंद्र सिहं भंडारी,पार्षद अजीत सिहं ठुकराल वअपार सिहं, सर्किल पAधान मनजीत सिहं झीता,हरनेक सिहं, हरविंद्र सिहं चावला शामिल है।



समराला में दंगा पीड़ितों व कुछ सिख संगठनो की और से पंजाब बंद के ऐलान पर आज समराला पूर्ण रूप से बंद रहा। रेहड़ी व सब्जियों की दुकाने बंद रही बाजार सुनसान रहे। लुधियाना चंडीगढ़ रोड़ पर बाजार बसा होने के कारण आज यातायत भी बिलकुल बंद रहा। ट्रैफिक के कारण हर समय व्यस्त रहने वाली सड़के आज खाली नजर आई। दुकानदार अपनी दुकाने बंद करके अपनी दुकाने के आगे ताश खेल कर अपना समय गुजार रहे थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: