बंद से सूने रहे शहर के बाजार
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 06:40 [IST]  

sonipatसोनीपत. जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को शहर भर की दुकानें बंद कर अपना रोष जताया। कच्चे क्वार्टर, गीता भवन चौक और रेलवे रोड के बाजार पूरी तरह से बंद थे। गीता भवन चौक पर व्यापारियों ने एकत्रित होकर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।



२क् अक्टूबर के बाद से रोजाना हो रही शहर में लूट और चोरी की घटनाओं से परेशान शहर के व्यापारी मंगलवार को अपनी दुकानें बंदकर सड़कों पर उतर आए। स्थानीय गीता भवन चौक, कच्चे क्वार्टर, गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, ओल्ड डीसी रोड और मंडी समेत तमाम बाजार पूरी तरह से बंद रहे।



दोपहर बाद जाकर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। भाजपा नेता राजीव जैन के नेृतत्व में सैकड़ों दुकानदार गीताभवन चौक पर एकत्रित हो गए। उन्होंने वहां पर जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि सरकार व्यापारियों और आम व्यक्ति को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है, यही कारण है कि आए दिन सरेआम सड़कों और बाजारों में हादसे हो रहे हैं।



दुकानदारों ने किया हंगामा



मंगलवार का बंद सरकार के प्रति व्यापारियों का रोष ही जता रहा है। सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ दुकानदारों ने खूब हंगामा किया। शहर बंद रहने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई। आम दिनों जहां दिनभर बाजारों में रौनक रहती थी, वहीं मंगलवार को बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। कच्चे क्वार्टर तो शाम तक बंद ही रहे।



सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात



सोनीपत बंद से निपटने के लिए सभी चौराहों और बाजारों में जिला प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। बंद को सफल बनाने में सुशील स्याल, केवल कृष्ण कपूर, रामजीलाल, राजीव सेठी, नरेन्द्र कुमार, विजय कुमार, पवन नासा, सुरेन्द्र बत्रा, पप्पी सेतिया, पार्षद लक्ष्मी नारायण आदि सहित अनेक मार्केट एसोसिएशन व व्यापार मंडल के पदाधिकारी सक्रिय रहे।



पुलिस का प्रयास है कि घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए। इसके लिए दुकानदारों का भी सहयोग जरूरी है। रात और दिन दोनों ही समय पुलिस की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। - महेन्द्र सिंह श्योराण, एसपी सोनीपत।



प्रशासन की आपराधिक तत्वों पर कोई पकड़ नहीं है। पुलिस अगर गश्त करे तो शहर में घट रही इन घटनाओं को अंजाम देने से रोका जा सकता है। कांग्रेस के राज में हमेशा व्यापारी लूट पाट के शिकार बनते रहें हैं। - राजीव जैन, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: