बोर्ड की करामात, आउट ऑफ सिलेबस का पेपर थमाया
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 06:59 [IST]  

पानीपत. बोर्ड कहने को तो परीक्षार्थियों के सिर से किताबों का बोझ हलका करने के लिए हर बार नई-नई प्रणाली शुरू कर रहा है, लेकिन बोर्ड अपनी ही कुछ गलतियों से हर बार विद्यार्थियों पर भारी पड़ जाता है।



ऐसा ही कुछ मंगलवार को 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के इतिहास के पेपर में हुआ। परीक्षार्थियों को पुराने सिलेबस की बजाय नए सिलेबस का पेपर थमा दिया। परीक्षार्थियों ने केंद्र अधीक्षक को अपना दुखड़ा सुनाया, मगर केंद्र अधीक्षक ने भी बोर्ड को इसकी सूचना देने की कहकर पेपर पूरा करने की कहकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।



मंगलवार को 12वीं कंपार्टमेंट के इतिहास का पेपर था। प्रश्नपत्र पढ़ने पर एक परीक्षार्थी ने सुपरवाइजर को आउट आफ सिलेबस पेपर आने की बात बताई। कुछ देर में सारे परीक्षार्थी यही शिकायत करने लगे। इस पर केंद्र अधीक्षक को अवगत कराया। केंद्र अधीक्षक ने परीक्षार्थियों को दूसरा रास्ता न होने पर नए सिलेबस का पेपर करने को कहा।



बोर्ड की लापरवाही सहन नहीं



आईबी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे कमलदीप, रजनीश, आशू ने कहा कि बोर्ड हर बार कोई न कोई गलती कर देता है। बोर्ड की गलतियों का परिणाम परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अधिकारियों को प्रश्न-पत्र छपवाते समय इस तरफ ध्यान देना चाहिए। बोर्ड अधिकारियों की ऐसी लापरवाही सहन नहीं होगी। इस मामले में परीक्षार्थियों ने अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया है।



एक परीक्षा केंद्र से 12वीं कंपार्टमेंट के इतिहास विषय में पुराने की बजाय नए सिलेबस का पेपर आने की शिकायत मिली है। परीक्षार्थियों को नए सिलेबस के अनुसार पेपर करवाया गया है। पुराने की बजाय नए सिलेबस का पेपर आने की सूचना बोर्ड के उच्च अधिकारियों को भेज दी है। - बलवान सिंह, अधीक्षक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवान

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: