Ludhiana
कबड्डी टूर्नामेंट के पहले दिन लुधियाना ने मारी बाजी
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 07:00 [IST]  

लुधियाना. पंजाब कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जरखड़ के माता साहिब कौर क्लब के सहयोग से 56वें पंजाब राज्य कबड्डी टूर्नामेंट (लड़के एवं लड़कियां) का आयोजन जरखड़ स्टेडियम में किया गया। नेशनल और सर्किल दोनों स्टाइल के कबड्डी टूर्नामेंट में लड़कों की 40 और लड़कियों की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को पंजाब बंद के बावजूद टूर्नामेंट में 72 टीमों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने किया। पहले दिन हुए नाक आउट मुकाबलों में सर्किल स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में होशियारपुर ने बरनाला को 73-29 के अंतर से और बठिंडा ने संगरूर को 37-29 के अंतर से मात दी। लड़कियों की सर्किल स्टाइल कबड्डी मुकाबले में रोपड़ ने तरनतारन को 204 से, फरीदकोट ने कपूरथला को 39-29 से, अमृतसर ने मुक्तसर को 16-7 से और फिरोजपुर ने संगरूर को 59-29 के अंतर से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।

नेशनल स्टाइल लड़कियों की प्रतियोगिता में लुधियाना ने मुक्तसर को 31-5 से, बठिंडा ने बरनाला को 17-12 से और मानसा ने नवांशहर को 44-22 अंकों के अंतर से हराया। नेशनल स्टाइल लड़कों की कबड्डी में होशियारपुर ने बरनाला को 44-23 से और लुधियाना ने फिरोजपुर को 45-33 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: