व्यापार मेले के लिए टेम्पर प्रूफ आई कार्ड
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 07:14 [IST]  

नई दिल्ली. आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए 14 नवंबर से प्रारंभ हो रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए आईटीपीओ ने व्यापार मेले में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘टेंपर प्रूफ आई कार्ड’ जारी करने का निर्णय लिया है।



आईटीपीओ के वरिष्ठ सुरक्षा महाप्रबंधक सफदर एच जंगखान ने बताया कि इस बार मेले में विशाष सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखते हुए मेले के दौरान पैवेलियनों व स्टॉल मालिकों से लेकर मेला सीजन में काम करने वाले मजदूरों, सेल्समैन और उनके अधिकारियों व कर्मचारियों को होलोग्राम वाले फोटोयुक्त विशेष ‘टेम्पर प्रूफआई कार्ड’ जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर से कार्ड को रीड करने के बाद ही मेला परिसर में आने की अनुमति दी जाएगी। पहले कार्ड टेम्पर करने और फोटो बदल कर मेले में अनधिकृत रुप से घुसने की शिकायत मिलती थी।



उन्होंने बताया कि इस कार्ड में कार्ड धारक का पूरा ब्योरा, कॉन्टैक्ट नम्बर, लंबाई, वजन, रंग, आंखों के रंग से लेकर कई तरह का ब्योरा होगा जिससे मेले में सही आदमी प्रवेश कर सके। उन्होंने बताया कि कार्ड बनना शुरू हो गया है, लेकिन सुरक्षा कारणों से कार्ड बनाने की जगह का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले के दौरान दर्शकों को भी होलोग्राम वाले प्रवेश टिकट बेचे जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल करते हुए किसी भी व्यक्ति को बिना परिचय पत्र मेले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: