किरोड़ीमल पहुंची यूजीसी की टीम
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 07:15 [IST]  

नई दिल्ली. डीयू के कॉलेजों में 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत सुविधाओं व संसधनों के विकास व विस्तार के लिए अब यूजीसी की ओर से निरीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी शुरुआत सोमवार को किरोड़ीमल कॉलेज से हुई।



यूजीसी की ओर से इस मुहिम की जिम्मेदारी प्रो. आरपी कौशिक को सौंपी गई है। कौशिक अपनी टीम के साथ कॉलेज के मौजूदा ढांचे में सुधार पर अपनी रिपोर्ट देंगे और छात्रों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कर्मचारियों व शिक्षकों की नियुक्ति की सिफारिश भी आयोग से करेंगे। किरोड़ीमल कॉलेज का मुआयना करने यूजीसी की टीम सुबह 11 बजे कैंपस पहुंचकर कॉलेज अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया।



इस मौके पर शिक्षकों व कर्मचारियों से भी प्रो.आरपी कौशिक ने बातचीत की। कॉलेज शिक्षक व एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने कमेटी के समक्ष केवल यहीं मांग रखी है कि संसाधनों के विकास पर ध्यान देने के साथ-साथ उसके रखरखाव के लिए भी फंड मुहैया कराया जाए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: