राजधानी हरियाणा. डबवाली से नवनिर्वाचित विधायक अजय चौटाला ने राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उनका कार्यकाल सितंबर 2010 में पूरा होना था। विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्हें एक पद चुनना था। उन्होंने विधायक पद पर बने रहने का निर्णय लिया। राज्यसभा से त्याग पत्र देने के बाद चौटाला ने डबवाली क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुरू कर दिया है।