10 नवंबर को जयपुर कूच करेंगे वकील
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 07:41 [IST]  

बीकानेर. हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर राज्य स्तरीय संघर्ष समिति में लिए गए निर्णय के मद्देनजर बीकानेर सहित कोटा व अजमेर संभाग के वकील 10 नवम्बर को जयपुर कूच करेंगे।



आंदोलन कर रहे सभी अधिवक्ता जयपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे। इसी दौरान बीकानेर संभाग के अधिवक्ता अलग-अलग टोलियां बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना दिए जाम लगाएंगे।



राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का निर्णय मंगलवार को नए न्यायालय परिसर में हुई संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। संभागीय संघष समिति के संयोजक रामकृष्णदास गुप्ता ने कहा कि हाइकोर्ट का विकेन्द्रीकरण समय की मांग है और केन्द्र व राज्य सरकार इस मसले पर जल्द फैसला ले। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि आंदोलन के तहत आगामी समय में भी बीकानेर आने वाले सरकार के हर मंत्री का घेराव किया जाएगा।



वहीं दूसरी ओर न्यायालय परिसर में दिए जा रहे वकीलों के धरने को पार्षद जितेन्द्रसिंह रायसर, राकेश काला, संतोष गुर्जर, शहर जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण,शादरूलगंज युवा विकास मंच के अध्यक्ष राकेश पारीक, शहर जिला कांग्रेस सेवादल के संजय, भारत स्वाभिमान बीकानेर के जिलाध्यक्ष विनोद जोशी, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर मोहता ने समर्थन दिया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: