हिसार. पुलिस ने बछड़ी से कुकर्म करने के आरोपी बड़वाली ढाणी के चौकीदार हरीश को मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरपी गोयल की अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बड़वाली ढाणी निवासी वेदपाल शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि रविवार रात चौकीदार हरीश ने उसकी बछड़ी के साथ प्लाट में कुकर्म किया। उसके भाई राजेश ने चौकीदार को प्लाट से निकलते देखा। वह जब बछड़ी के पास पहुंचा तो बछड़ी की हालत देखकर उसे चौकीदार की हरकत का पता चला। सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।