स्कूली बच्चें की वैन पलटी, चार घायल
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 08:00 [IST]  

अजमेर. कुंदननगर चौराहे परमंगलवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार चारों बच्चे जख्मी हो गए। वैन की गति तेज थी इसलिए सामने भैंस आने पर नियंत्रण गड़बड़ा गया। जेएलएन अस्पताल में उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।



बच्चे अलवरगेट स्थित सेंटपॉल स्कूल के थे, जो घर लौट रहे थे। हादसे में वैन के शीशे टूट गए, बच्चे एक—दूसरे पर गिर गए। इससे छात्र लोहाखान निवासी भास्कर पुत्र महिपाल, कुलदीप पुत्र किशोर, इंद्रजीत पुत्र लक्ष्मीकांत, गौरव सैनी पुत्र विनोद जख्मी हो गए। इनके हाथ—पांव में चोटें आई।



राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला और वैन चालक एंबुलेंस में उन्हें जेएलएन अस्पताल ले गया। बाद में अभिभावक व स्कूल से फादर कॉसमास शेखावत अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वैन में चार ही बच्चे थे, अन्य बच्चों को घर छोड़ कर वैन लोहाखान की तरफ जा रही थी। इस मामले में किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: