उधारी मांगने पर युवक की हत्या
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 08:09 [IST]  

बंडा. रवारा गांव में उधारी का गेहूं मांगने पर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। बंडा पुलिस के मुताबिक गूगरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रवारा गांव में अमान अरिहवार ने गांव के ही पल्टू, माखन एवं पप्पू को गेहूं उधार दिया था।



अमान जब सोमवार शाम आरोपियों से गेहूं मांगने गया तो उन्होंने परेना, लाठियों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि अमान के बड़े भाई रतना अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: