जबलपुर. माढ़ोताल बस्ती में प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक करोड़ तीस लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थित किसी भी झुग्गी झोपड़ी को तब तक नहीं हटाया जाएगा जब तक कि इनके पुनर्वास की व्यवस्था न हो जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी भी इस बात को अच्छे से समझ लें और इसी हिसाब से काम करें। माढ़ोताल बस्ती में जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा, उनके जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्यमंत्री वाहन से उतर कर पैदल अपने स्थान की ओर बढ़े। छतों पर से लोग सीएम पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। सर पर कलश रखे हुए महिलाएं भी उपस्थित थीं। घरों के सामने रांगोली सजी थी।
ये ऐसा नजारा था जसे कि कोई उत्सव हो। मुख्यमंत्री इस अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत थे। उन्होंने कहा कि बस्ती वासियों ने उनका स्वागत फूलांे से किया है, अब उनका कर्तव्य है कि बस्ती वासियों के कांटे दूर करें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि गरीबों के चेहरे पर आंसू की जगह मुस्कुराहट के भाव आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हंै। लोगों को उनका लाभ लेना चाहिए।
बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहिए, ताकि वे भी आईएएस और आईपीएस अधिकारी बन सकें। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास मंे भागीदार बनने की अपील मढ़ोताल बस्ती वासियों से की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, महापौर श्रीमती सुशीला ¨सह, सांसद राकेश सिंह, विधायक शरद जैन आदि उपस्थित थे।