टिकट के लिए जोड़तोड़
भास्कर न्यूज Wednesday, November 04, 2009 08:38 [IST]  

अलवर. कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों के आला नेताओं के पास मंगलवार को यहां टिकट चाहने वालों की भीड़ लगी रही। कांग्रेस के लिए प्रभारी मंत्री बृजकिशोर शर्मा और पर्यवेक्षक शंकर डंगायच तथा भाजपा के लिए नगर परिषद चुनाव प्रभारी फूलचंद भिंडा ने सभापति व पाषर्द के उम्मीदवारों के बायोडाटा लिए। दोपहर बाद जिले के प्रभारी मंत्री रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में पहुंचे।



यहां घंटों से इंतजार कर रहे सभापति व पार्षद के टिकट के दावेदारों में पहले बायोडाटा देकर मिलने की होड़ लग गई। प्रभारी मंत्री बृजकिशोर शर्मा व पर्यवेक्षक शंकर डंगायच ने टिकट के इच्छुक लोगों से उनके जीत के आधार के बारे मे जाना और बायोडाटा लिए।



इधर, भाजपा की ओर से नगर परिषद चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी फूलचंद भिंडा केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पार्टी के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुकों से देर शाम तक मिले। बंद कमरे में भिंडा को दावेदारों ने अपने जीत के समीकरण बताए।



मंत्री व पर्यवेक्षक आज भी मिलेंगे दावेदारों से



जिले के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर शर्मा बुधवार को भी टिकटार्थियों से मिलेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजीत यादव ने बताया कि मंत्री बृजकिशोर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश खींची, पर्यवेक्षक भरतसिंह व शंकर डंगायच रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में बुधवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक टिकटार्थियों से मिलेंगे। यहां टिकटार्थी उन्हें बायोडाटा दे सकेंगे।



सभापति के लिए कांग्रेस से 12, भाजपा से 23



नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सभापति का चुनाव लड़ने की इच्छुक 12 ओबीसी महिलाओं व भाजपा की ओर से सभापति का चुनाव लड़ने के लिए 23 ओबीसी महिलाओं ने दावेदारी जताई है। सभापति का टिकट मांगने वाली दावेदारों में पार्षद, नेताओं की पुत्रवधू, पदाधिकारी की पत्नी, पूर्व पार्षद, पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव लड़ चुकी महिलाएं भी शामिल हैं।



भाजपा से ये हैं दावेदार



शकुंतला सोनी, अनिता बेनीवाल, अनिता चौधरी, अंगूरी यादव, सलमा खान, मधु आर्य, सुशीला यादव, सुनीता सैनी, मीना कांवर, सवितासिंह, मोहिनी सैनी, हीरा देवी सैनी, दीप्ति धामा, प्रीतिसिंह, प्रेमलता महता, इंदिरासिंह गुर्जर, फूलवती सोमवंशी, सुनीता खामरा, रेणू सैनी, रेखारानी जाट, हरिकृष्णा सैनी, ममता शर्मा व स्नेहलता धारवाल।



कांग्रेस से इन्होंने मांगा सभापति का टिकट



शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार आर्य ने बताया कि भावना सैनी, भावना यादव, जीत कौर सांगवाण, शालू मल्होत्रा, सुमन बिल्खा, मीरा देवी सैनी, नर्बदा चौधरी, गीता खुराड़िया, गीता चौधरी, मोहिनी सैनी, चंद्रकला सैनी व रेखा चौधरी ने सभापति का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी जताई है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: