दुर्ग. नगरीय निकायों के आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर कोकिया जाएगा। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दावा आपत्ति आदि का निराकरण किया जा चुका है। अंतिम प्रकाशन की तैयारी कर ली गई है।
इसी मतदाता सूची के आधार पर नगर निगम दुर्ग समेत अन्य नगरीय निकायों का चुनाव होगा। गौरतलब है कि मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण में त्रुटि के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने दुर्ग निगम समेत अन्य निकायों के मतदाता सूची को निरस्त कर दिया था। आयोग के निर्देश पर दोबारा मतदाता सूची तैयार की गई।