थानखम्हरिया. तहसील मुख्यालय से करीब 3 किमी दूर समीपस्थ ग्राम करमू मोड़ के पास मंगलवार को एक मोटरसाइकिल चालक ने छांव में आराम कर रही महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला का एक पैर कटकर अलग हो गया। जिसे ग्रामीणों ने स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार पश्चात दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।
घटना के मुताबिक नगर के वार्ड क्र. 11 निवासी जुगन बी पति असगर खां (55) चूड़ी बेचने ग्राम करमू जा रही थी। मोड़ के पास कुछ समय आराम करने बैठ गई। तभी थानखम्हरिया से साजा की ओर हीरो होंडा (सीजी 07 एलसी 1133) में सवार दयाराम पिता बृजराम वर्मा निवासी ग्राम कमकावाड़ा थाना देवकर ने मोटर साइकिल चढ़ा दी। जिससे महिला घायल हो गई। इस घटना में वाहन चालक के सिर में भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मोटर साइकिल जब्त कर लिया है।