भू-माफिया को भेजेंगे जेल-मुख्यमंत्री
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 08:48 [IST]  

जबलपुर. मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि लोगों के साथ छल करने वाले भू-माफियाओं को जेल के सीखचों के पीछे भेजा जाएगा। अब किसी भी कीमत पर वे बच नहीं सकेंगे। आने वाले विधानसभा सत्र में सहकारिता का संशोधित विधेयक लाया जाएगा, जिसमें गृह निर्माण समितियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं पर कड़े प्रावधान होंगे।



मुख्यमंत्री ने कहा किऐसी कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें गृह निर्माण सोसायटियांे द्वारा या तो सदस्यों को प्लॉट ही नहीं दिए गए या तो उन लोगों के प्लॉट अन्य लोगों को बेच दिए गए। सहकारिता अधिनियम में अभी तक कड़े दंड का प्रावधान नहीं था, इसलिए अब संशोधित विधेयक लाकर इसमें सुधार किया गया है। अब संस्थाओं के विरुद्ध 420 के प्रकरण भी दर्ज कराए जा रहे हैं।



मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई-उन्होंने यह भी कहा कि मिलावट करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्हें भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मिलावट घी मंे हो, तेल में हो या फिर अन्य सामानांे में, इसकी शिकायत अगर मिलती है तो इस पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें दंड दिलाया जाएगा। अभी मिलावटखोरों पर रासुआ जैसी कार्रवाई कई स्थानों पर की गई है, जिससे व्यापारी कुछ सचेत हों।




जबलपुर की बदलेगी तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा, तभी हम तेज गति से विकास कर पाएंगे। सरकार की सोच है कि प्रदेश में रहने वाले हर व्यक्ति को सुख, समृद्धि मिले। इसी दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। जबलपुर के विकास में कोई कमी नहीं होगी। आने वाले सालों में शहर की रौनक ही बदल जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, कैबिनेट मंत्री अजय विश्नोई, महापौर श्रीमती सुशीला सिंह, विधायक शरद जैन आदि उपस्थित थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: