समिति के 50 लाख डूबे
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 09:11 [IST]  

ग्वालियर. जिला रोगी कल्याण समिति में जमा किया हुआ लगभग 50 लाख रुपए दुकानों व भवन के निर्माण पर खर्च हो गया, लेकिन अब दुकानें लेने को कोई तैयार नहीं है। छह साल से स्वास्थ्य विभाग इस संपत्ति को लीज पर देने के लिए कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।



स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत सात साल पहले जनकगंज सिविल अस्पताल व थाटीपुर सिविल डिस्पेंसरी व हनुमान चौराहा पर स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टरों को तोड़कर दुकानों का निर्माण कराया था।



जिला रोगी कल्याण समिति से इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को 46 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। जनकगंज अस्पताल (अब डिस्पेंसरी) के सामने बनी दुकानों व अन्य निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जब अतिरिक्त राशि की मांग की तो मामला उलझ गया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: