नन्हे हाथों ने बनाए रॉकेट लॉन्चर और मिसाइल
Bhaskar News Wednesday, November 04, 2009 09:17 [IST]  

ग्वालियर. केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने कल्पनाओं को पंख लगाए। किसी ने मिसाइल बनाई तो किसी ने रॉकेट लांचर। छात्रों की कल्पनाओं से यह भी जाहिर हुआ कि इनके दिलों देश रक्षा का जज्बा किस कदर बसा हुआ है।



केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में मंगलवार को दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलबी कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष आरएस पवार उपस्थित थे।



विद्यालय की प्राचार्य किरण ढोडी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में भोपाल, नागपुर, इंदौर और ग्वालियर संकुल के वे प्रतिभागी ही भाग ले रहे हैं जो 21 और 22 अक्टूबर को आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित किए गए थे।



इस प्रदर्शनी में चीन और उत्तराखंड को प्रमुख विषय के रूप में लिया गया, जिसमें सांस्कृतिक, भौगोलिक, धार्मिक, आर्थिक, प्रमुख व्यक्तित्व एवं पुरातात्विक बिंदुओं को विभिन्न प्रोजेक्ट्स, नृत्यों व वाद विवाद प्रतियोगिताओं समेत अन्य प्रतियोगिताओं द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।



सुबह से शाम तक हरुई प्रतियोगिताएं
प्रदर्शनी के प्रथम दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की र्गई। सर्वप्रथम साध्य-साधन से अधिक महत्वपूर्ण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में चारों संकुल के विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क दिए। इसके बाद ड्राइंग व पेंटिंग में विद्यार्थियों ने चीन व उत्तराखंड की धरोहरों को चित्रित किया।



प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आवंटित विषय पर भी प्रतिभागियों को जांचा गया। सबसे आखिर में समूह गान व समूह नृत्य प्रतियोगिता में चारों संकुल के प्रतिभागियों ने समूह में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों व श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विभिन्न आकर्षक परिधानों से सुसज्जित बच्चों की प्रस्तुति से ऐसा लगा जैसे वास्तव में उत्तराखंड की ही सैर की जा रही है।



इन स्पर्धाओं में निर्णायक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सम्राट, पूर्व प्राचार्य डॉ.डीके खरे, डॉ. कल्पना शर्मा, डॉ.रत्नम, डॉ.सुशील कुमार समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: